फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply disrupted in ten thousand houses

दस हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in ten thousand houses
चिरैयाकोट। अल्देमऊ, परासी और सेंचुइ बिजली फीडरों को संचालित करने वाली ट्राली में लगा ट्रेकर बुधवार की सुबह चार बजे अचानक फट गया। यह अच्छा संयोग रहा कि उस समय कोई कर्मचारी वहां उपस्थित नहीं था। ट्रेकर फटने से दस हजार घरों की आपूर्ति ठप गई है। बिजली आपूर्ति रात तक बहाल नहीं की जा सकी थी। उपकेंद्र में दो ट्रालियां लगी हुई हैं। इनमें से एक ट्राली से अल्देमऊ, परासी और सेचुई तीन फीडरों से विद्युत सप्लाई की जाती है। दूसरे ट्राली से चिरैयाकोट बाजार व कस्बा को बिजली सप्लाई दी जाती है। शुक्रवार की तड़के अचानक ट्राली ट्रेकर फट गया। ऐसे में तीन फीडरों सेचुई, अल्देमऊ, परासी को दो-दो घंटे जोड़कर आपूर्ति की जा रही है़। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हो गए। जेई जितेंद्र मौर्य ने बताया कि तकनीकी फाल्ट होने के कारण ट्राली का ट्रेकर फट गया इससे फीडर में लगे तार भी जल गये हैं। जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है़ वहां से ट्रेकर आते ही ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed