फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power cut for 35 villages by breaking the wire

तार टूटने से 35 गांवों की बिजली गुल

Fri, 13 Jul 2018 12:15 AM IST
मऊ ब्यूरो
मऊ ब्यूरो Updated Fri, 13 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Power cut for 35 villages by breaking the wire
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
चिरैयाकोट कस्बे में पिछले 15 दिन में तीसरी बार जर्जर एलटी तार टूटने से कस्बे सहित 35 गांवों की बिजली गुल हो गई। शिकायत के बाद भी समस्सा का समाधान नहीं हो सका। उधर बिजली गुल होने का असर पेयजलापूर्ति पर भी पड़ा।
विज्ञापन


चिरैयाकोट उपकेंद्र से नगर में बिजली आपूर्ति के लिए बिछाए गए तारों को कई सालों से बदले न जाने के चलते यह जर्जर हो चुके है। थोड़ा सा लोड या तेज हवा से तार टूटकर गिर रहे। जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बुधवार की शाम 4 बजे आंधी के चलते उपकेंद्र से निकले मेन एलटी तार पर करमी गांव के पास बबूल का पेड़ गिर गया।
विज्ञापन


तार टूटने से पूरे नगर सहित यूसुफाबाद, जनीदुहान, फतेहपुर, सिरसा, मंडूसरा सहित 35 गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार का टूटा तार गुरुवार तक भी ठीक नहीं कराया गया। जिससे लोग परेशान रहे। ऐसे ही 28 जून और 4 जुलाई को भी तार टूटने के चलते 8 घंटे बिजली सप्लाई बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल होने से लोगों को जहां रात में अंधेरे और भीषण गर्मी में परेशान रहे, वहीं सुबह उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ा। बिजली कटने के बाद कई घंटों तक बिजली न आने पर उपभोक्ता कई बार स्थानीय विभागीय अधिकारियों से फोन पर संपर्क करते रहे लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ग्रामीण राकेश वर्मा, अशोक सेठ, रमेश मौर्य, दिनेशचंद्र गुप्ता आदि का कहना हैं कि पिछले 15 दिनों में बिजली का तार टूटने का तीसरा मामला हैं। कई बार जर्जर तारों को बदलने के लिए विभाग के अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा हैं। इस बावत एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना हैं कि पेड़ टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हैं। पेड़ को हटाने औरक्षतिग्रस्त तार को जोड़कर आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही काम पूरा होगा आपूर्ति शुरू हो जाएगी।


धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर      
दुबारी। कस्बे के कालीचौरा के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को ओवरलोड के चलते जल गया। ट्रांसफार्मर से आग निकलने देखकर लोगों ने फायर बिग्रेड और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जहां 30 मिनट बाद पहुंचे फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से बुधवार की शाम से गुल बिजली गुरुवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे दुबारी कस्बे के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बावत जेई अच्छेलाल का कहना हैं कि फुंका ट्रांसफार्मर को जल्द बदलकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed