फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Possibility of third wave of Corona, yet shops are opening even in weekend lockdown

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना फिर भी वीकेंड लाकडाउन में भी खुल रही दुकानें

Sun, 08 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Possibility of third wave of Corona, yet shops are opening even in weekend lockdown
मऊ के घोसी में कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। साप्ताहिक बंदी के बाद भी नगर तथा ग्रामीण इलाकों में काफी संख्या में दुकानें खोली जा रही हैं। लेकिन इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बेखौफ दुकानदार और ग्राहक कोरोना नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। बजारों में दुकानदार और ग्राहक न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर दोपहर दो बजे के करीब काफी संख्या में ठेले व पटरी पर दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

उधर मधुबन रोड स्थित करीमुद्दीनपुर मुहल्ले में खुली कई दुकानों पर बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन किए लोगों की भीड़ दिखी। यही हाल क्षेत्र के कस्बा बाजार और बड़ागांव बाजार का भी रहा। वहीं शहर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, सदर बाजार सहित कई स्थानों पर बीकेंड लाकडाउन के दिन भी कई दुकानें खुलने से लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

यही हाल पूरे जिले का है चट्टी-चौराहों पर सड़क किनारे सजी दुकानों पर काफी संख्या में लोग कोरोना से बेखौफ होकर खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सरकार कोविड के खतरे को लेकर लोगों को सजग करने में लगी हुई है, लेकिन लोग इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन दुकानदारों पर कार्रवाई न होने से इनका हौसला बढ़ा हुआ है। जिससे कोरोना के संक्रमण का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed