फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   pooja pandaalon ko lekar prashaasan raha alart

पूजा पंडालों को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
pooja pandaalon ko lekar prashaasan raha alart
शहर के दुर्गा प्रतिमा पंडाल में पहुंचकर आग से बचाव के यंत्रों के उपयोग की जानकारी समिति के पदाधिक - फोटो : MAU
मऊ। भदोही जिले में दुर्गा पंडाल में लगी अगलगी की घटना को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। दो सदस्यीय तीन टीमें गठित की गई हैं। जो विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में आग से बचाव और सुरक्षा की बाबत निरीक्षण कर रही है। सोमवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने नगर के दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकांश दुर्गा पंडालों में आग से बचाव के प्रबंध किए गए थे। कई पंडालों में कमी मिलने पर उन्होंने मौके पर ही उसे दुरुस्त कराया। पंडाल व्यवस्थापकों से कहा कि वह आग से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें। घोसी : एसडीएम सुरेश कुमार एवं प्रशिक्षु सीओ डा.अजय विक्रम सिंह ने प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के साथ क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सुरक्षा के बाबत आवश्यक निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने माकड्रिल कर लोगो को आग से बचाव के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने नगर के बस स्टेशन, पकड़ी मोड़, बड़ागांव भरौटी, बड़ागांव बाजार में स्थापित दुर्गा पंडालों का भी मुआयना कर वहां आग बुझाने की व्यवस्थाओं को परखा। कहा कि प्रतिमाओं के दर्शन के लिए महिलाओं एवं पुरुषों की अलग अलग कतारों की व्यवस्था की जाये। अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए। उन्होंने आग से बचाव के लिए उपकरण आदि रखने को कहा। मधुबन: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालो में सुरक्षा व बचाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने मधुबन, मर्यादपुर, दुबारी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालो का औचक निरीक्षण किया। आग से बचाव व महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में दुर्गा पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया। चेताया कि यदि समिति के संचालकों द्वारा लापरवाही बरता गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed