फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polytechnic answer sheets will be digitally safe

Mau News: सुरक्षित रहेंगी पॉलिटेक्निक की उत्तरपुस्तिकाएं

Mon, 23 Jun 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic answer sheets will be digitally safe
जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अब डिजिटल सुरक्षित रहेंगी। इसे मूल्यांकन के लिए विभाग के पोर्टल पर शिक्षकों को ऑनलाइन भेजा जाएगा। इससे मूल्यांकन में पारदर्शिता रहेगी। मूल्यांकन के बाद शिक्षकों को पोर्टल पर ही अंक देना होगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने यह नई व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन

जनपद में दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और चार निजी पॉलिटेक्निक काॅलेज संचालित हैं। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों को विषयों में उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन कराने के दौरान बोर्ड से तमाम शिकायत रहती थी। शिकायतों के मद्देनजर विभाग की तरफ से नई प्रणाली विकसित की गई है। पॉलिटेक्निक काॅलेजों की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता के तहत प्राविधिक शिक्षा परिषद की तरफ से सेमेस्टर, वार्षिक और स्पेशल बैक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन की जाएंगी। उसके बाद उसे विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए कॉपियों का ऑनलाइन वितरण किया जाएगा। स्कैन कॉपियों का मूल्यांकन शिक्षक करेंगे। नई व्यवस्था के तहत सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। सभी विद्यार्थियों के नंबर ऑनलाइन ही फीड किए जाएंगे। सभी कार्य बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के पोर्टल पर होगा। इससे उत्तर पुस्तिकाएं डिजिटल सुरक्षित रहेंगी। इस बाबत राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज के प्रधानाचार्य बीएन चौधरी का कहना है कि प्राविधिक शिक्षा परिषद की सेमेस्टर, वार्षिक और स्पेशल बैक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन की जाएंगी। उसके बाद उसे विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed