फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polling for 167 members

167 सदस्यों के लिए हुआ मतदान

Mon, 29 Jan 2018 11:25 PM IST
mau news
mau news Updated Mon, 29 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मऊ। जिले के 95 साधन सहकारी समितियों और 35 अन्य सहकारी समितियों के 167 सदस्यों के लिए सोमवार को 78 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। जबकि 1003 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जिले में कुल 1170 सदस्य पदों का चयन होना था। अब ये निर्वाचित सदस्य मंगलवार को सभापति और उपसभापति का चयन करेंगे।
विज्ञापन

 जिले में कुल 95 साधन सहकारी समितियां हैं। प्रत्येक समितियों में नौ वाड़ॱर  हैं। इस प्रकार कुल साधन सहकारी समितियों में 855 सदस्य निर्वाचित होने थे। जबकि इनके अलावा जिले में 35 अन्य सहकारी समितियां हैं। इनमें भी प्रत्येक समिति में नौ सदस्य यानी 315 सदस्य निर्वाचित हुए। इस प्रकार सोमवार को केवल 78 मतदान केंद्रों पर केवल 167 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। सभी स्थानों पर मतदान शांति पूर्ण तरीके से हुआ।  जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी शिवजी यादव ने बताया कि अब ये निर्वाचित सदस्य सभापति और उप सभापति का चुनाव करेंगे। इन पदों के लिए मंगलवार केे चुनाव होंगे।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की आठ समितियों पर निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किये गए है।जबकि दुबारी,प्यारेपुर मिश्र,मीरपुर सहित छ: समितियों पर भारी गहमा गहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ ।दुबारी और फतेहपुर में मुकाबला काफी रोमांचक रहा।दुबारी में कुल नौ में पांच,प्यारेपुर मिश्र में सात,मीरपुर दरियाबाद में पांच,फतेहपुर मंडाव में आठ,कमलसागर में सात,और मर्यादपुर साधन सहकारी समिति पर सात सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं ।इंदारा संवाददाता के अनुसार इंदारा से किरन , कसारा से विजय शंकर राय ,कटवासं से सुनिता अदरी देहात से विजयी राजभरमुहम्मदपुर (बाबूपुर)से रामभवन यादव। मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अन्तर्गत साधन सहकारी समिति ललितपुर लुदुही व मझवारा की कुल चार ग्साधन सहाकरी समितियों पर चुनाव हुआ ।शेष 14 ग्रामपंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन कर लिया गया था। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सहकारी समितियों के डेली गेट चुनाव मे पीपरसाथ समिति से शिवमुनि यादव सिधवल से राकेश सिंह बीबीपुर से चुनाव जीते थल ईपुर साधन समिति से मझौली से चित्रसेन व परमांनद पटटी से बदामी देवी चुनाव जीतीं । मऊकुबेर समिति से भुडुसुरी से कैलाश मुंहवा विजय गढ से तिलेश्वर मेउडी से राजकुमार विजई रहे। मुसतफाबाद साधन समिति से इद्रावती देवी नंबर एक से व दो नंबर से दिनेश्वर सदस्य बने ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed