फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Political activity intensifies over vote recounting; all eyes on July 10.

Mau News: रिकाउंटिंग को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी, 10 जुलाई पर टिकी निगाहें

Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Political activity intensifies over vote recounting; all eyes on July 10.
मऊ। आदर्श नगर पंचायत घोसी में वर्ष 2023 में हुए अध्यक्ष/चेयरमैन पद के चुनाव में पड़े मतों की फिर से गणना (रिकाउंटिंग) के लिए मऊ न्यायालय द्वारा आदेश दिया गया था। इसके विरोध में वर्तमान चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने इलाहाबा हाईकोर्ट की शरण ली। जहां से 10 जुलाई 2026 तक के लिए स्टे आदेश जारी कर दिया गया। इस बीच 10 जुलाई नजदीक आने के कारण सबकी निगाहें उसी तिथि पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की तरफ से 10 जुलाई को दिए जाने वालेनिर्णय से दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू खान वर्ष 2012 का चुनाव जीतकर चेयरमैन बने थे। वहीं वर्ष 2023 के चुनाव में हार मिलने के बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। जिसके बाद अदालत ने पुनः मतगणना का आदेश दिया था। इसके विरोध में वर्तमान चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने हाईकोर्ट की शरण ली। हां से 10 जुलाई 2026 तक मऊ न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी गई है। उधर, वर्तमान चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता वर्ष 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी पुष्पा गुप्ता को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाया, किंतु सफलता नहीं मिली। वर्ष 2023 में मुन्ना प्रसाद गुप्ता भाजपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे और जीत दर्ज कर चेयरमैन बने। पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू खान तथा वर्तमान चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता दोनों ही अपने-अपने पक्ष में निर्णय आने की उम्मीद जताते हुए इसे सत्य की जीत बता रहे हैं। उधर, नगर में चौराहों, बाजारों और राजनीतिक बैठकों में भी इस मुद्दे की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed