{"_id":"6a5bd742a98a2e5a7f016579","slug":"police-should-step-up-patrolling-near-bullion-establishments-manish-saraf-mau-news-c-295-1-svns1029-148821-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा प्रतिष्ठानों के पास गश्त बढ़ाए पुलिस : मनीष सराफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा प्रतिष्ठानों के पास गश्त बढ़ाए पुलिस : मनीष सराफ
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित कार्यालय पर सराफा सेवा समिति की बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष और अन्य प
नगर के सहादतपुरा स्थित केडिया भवन कार्यालय पर शनिवार को सराफा सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष सराफ ने पुलिस प्रशासन से सराफा प्रतिष्ठानों के पास रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की।
सराफा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सराफ ने सदस्यों को संबोधित करते हुए सचेत किया कि बरसात के मौसम में चोरी की आशंका बनी रहती है। इसलिए जिले के सभी सराफा व्यवसायी अपने-अपने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर दुरुस्त रखें।
साथ ही उन्हें नियमित रूप से चेक करते रहें। जो भी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवा पाए हैं, वे अतिशीघ्र लगवा लें। साथ ही अपने मोबाइल में कैमरे का एक्सेस लेकर उसे भी चेक करते रहें।
विज्ञापन
मनीष सराफ ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि जिले में जहां-जहां भी सराफा व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं, वहां रात्रिकालीन गश्त और पुलिस पिकेट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रतनपुरा में दो सप्ताह पहले हुई चोरी का आज तक पर्दाफाश नहीं हो पाया है, जो पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
बैठक में सराफा सेवा समिति के जिला महामंत्री कर्ण शांडिल्य, संस्थापक निखिल वर्मा, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, नगर महामंत्री मनोज वर्मा, महेंद्र वर्मा, हरिओम वर्मा, विष्णु वर्मा, संजय वर्मा आदि दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।