फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police seized the vehicle involved in the CAA violence

सीएए की हिंसा में शामिल अपराधी का वाहन पुलिस ने किया जब्त

Thu, 26 Nov 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Police seized the vehicle involved in the CAA violence
गैगेस्टर एक्ट में वहाब के ई रिक्शा को जब्त करती दक्षिणटोला पुलिस । - फोटो : MAU
मऊ। सीएए की हिंसा में शामिल अपराधियों पर नकेल कसने और हिंसा के दौरान नुकसान हुई संपत्ति की भरपाई करने में पुलिस प्रशासन जुटा है। इसी क्रम में पुलिस ने सीएए हिंसा में शामिल और गैंगस्टर में निरुद्घ अपराधी का वाहन जब्त किया। जब्त किए गए ई रिक्शा की कीमत एक लाख 35 हजार रुपया आंकी गई।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर अपराधियों के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गैंगस्टर में नामजद अपराधियों के विरुद्घ कार्रवाई कर उनकी संपत्ति सीज और जब्त करने की कार्रवाई पुलिस प्रशासन कर रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सीएए हिंसा में शामिल और गैंगस्टर में नामजद वहाव पुत्र अब्दुल गनी का ई-रिक्शा जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि वहाव ने अपराध के जरिए कमाई गई संपत्ति से ई-रिक्शे को खरीदा है। अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने बताया कि वाहव का वाहन गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त किया गया। बोले बीते तीन सितंबर 2020 को वहाव का राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा में चालान किया गया।
विज्ञापन

पिछले साल 16 दिसंबर को हुई थी हिंसा
बताते चले बीते 16 दिसंबर 2019 को दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर भीड़ ने हिंसा की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान मनबढ़ों ने तोड़फोड़ कर आगजनी किया था। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्घ दक्षिणटोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान चिन्ह्ति किए गए अपराधियों के विरुद्घ पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें अन्य के साथ वहाव भी शामिल था। बाद में पुलिस ने वहाव का चालान गैंगस्टर में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed