फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police's grip on Mukhtar's close remains intact

मुख्तार के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा बरकरार

Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police's grip on Mukhtar's close remains intact
मऊ। सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा कसने का पुलिस प्रशासन का शिकंजा करने का सिलसिला बरकरार है। मुख्तार की करीबी का लाभ उठाकर अनुचित लाभ लेने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस मुख्तार के नजदीकियों को चिह्नित करके उनके विरुद्ध कार्रवाई निरंतर चला रही है। इस क्रम में पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंधित छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दिया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली और सरालखंसी पुलिस ने मुख्तार गिरोह से निकट संबंधित अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के मठिया टोला मुहल्ला निवासी धर्मेंद्र सोनकर की हिस्ट्रीशीट खोली है। जबकि एचएस नं 83ए परदहा निवासी रजनीश कुमार की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खाली है। उधर सरायलखंसी थाने की पुलिस ने एचएस नं.123ए अहिलाद निवासी ठेकेदार राजन सिंह उर्फ राजेश सिंह, एचएस नं. 122ए अहिलाद निवासी उमेश सिंह, एचएस नं.124 ए हसनपुर निवासी शिवशंकर उर्फ शंकर यादव तथा डुमरावं गांव निवासी एचएस नं.121 ए मुन्ना उर्फ रामविलास यादव की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोली है।
विज्ञापन

पुलिस ने इन लोगों के विरुद्ध मुख्तार अंसारी की नजदीकी का लाभ उठाकर कई अनैतिक लाभ लेने के आरोप में पहले से ही मुुकदमा दर्ज कर रखा है। इस बाबत एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि मुख्तार अंसारी की करीबी का लाभ उठाकर अवैध काम करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी सतत चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed