{"_id":"5fecbd288ebc3e41d7656237","slug":"police-released-the-contractor-after-depositing-the-amount-including-interest-mau-news-vns5664017169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज सहित रकम जमा करने पर पुलिस ने छोड़ा ठेकेदार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज सहित रकम जमा करने पर पुलिस ने छोड़ा ठेकेदार को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/बढुआ गोदाम । जनपद के नोडल अधिकारी और शासन के प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को विकास खंड परदहां के पिजड़ा गांव में बन रहे पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के दौरान गडबड़ी मिलने पर ठेकेदार को पुलिस के हवाले किया था। साथ ही ठेकेदार से ब्याज के साथ धन की रिकवरी करने का आदेश दिया था। थाने में बैठाए गए ठेकेदार के रुपया जमा करने पर पुलिस ने छोड़ दिया।
विकास कार्यो की समीक्षा और जांच करने आए नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को परदहां ब्लाक के बगली पिजड़ा गांव में बन रहें पशु आश्रय स्थल की जांच किया। इस दौरान उन्हें वहां भारी गड़बड़ी मिली। बात करने पर ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि यह निर्माण कार्य बीते दो वर्षोे से चल रहा हैं। लेकिन अभी तक पशु आश्रय स्थल का कार्य पूरा नहीं हो सका हैं । जबकि पशु आश्रय निर्माण के लिए शासन से एक करोड़ बीस लाख रूपये आवंटित हुआ हैं । जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य के लिए 75 लाख से अधिक का भुगतान किया गया था। जांच में नोडल अधिकारी ने पाया कि पशु आश्रय स्थल पर बनाए गए पिलर में दारार पड़ गई है, जो हाथ लगाने पर हिल रहा था, इसके अलावा मिट्टी के कार्य में भी गड़बड़ी थी। निर्माण कार्य में लगाए गए सामानों की गुणवत्ता गडबड़ी थी। इससे नाराज नोडल अधिकारी ने मौके पर मौजूद एई और ठेकेदार को जमीन पर बैठवाया, बाद में ठेकेदार को थाने भेजवा दिया। इस दौरान एई और ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा ठेकेदार से 18 फीसदी ब्याज के साथ धन की रिकवरी करने का आदेश दिया। बुधवार को पुलिस ने ठेकेदार और एई के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा ठेकेदार को छोड़ दिया। पूछने पर थानाध्यक्ष सरायलखंसी निहार नंदन कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने संबंधित विभाग को धनराशि 15 लाख रुपया जमा कर दिया है। इसके चलते उसे छोड़ा गया। बोले यदि कोई तहरीर देगा तो वो मुकदमा दर्ज करते।