फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police reached the homes of 22 warrantees, 5 arrested, 10 absconding

Mau News: 22 वारंटियों के घर पहुंची पुलिस, 5 गिरफ्तार, 10 फरार

Tue, 08 Jul 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police reached the homes of 22 warrantees, 5 arrested, 10 absconding
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की शाम क्षेत्र के 22 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान पांच को गिरफ्तार किया और मंगलवार को न्यायालय भेज दिया। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि बीते पांच साल में नकबजनी, चोरी, मारपीट, बलवा और जिला बदर आदि घटनाओं में शामिल आरोपियों के न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय ने वारंट जारी किया है। मंगलवार की शाम पुलिस की आठ टीमों ने 22 वारंटियों के घर दबिश दी।
विज्ञापन

चिश्ती पट्टी गांव निवासी अजीत चौबे, ठाकुरीपट्टी गांव निवासी यशवंत, क्यामपुर गांव निवासी राजू, बीरेंद्र और चालीसवां गांव निवासी श्रवण चौहान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन वारंटियों ने पहले ही न्यायालय से जमानत करा लिया था, चार की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं 10 लोग घर पर नहीं मिले, परिजनों ने बताया कि वो घर नहीं रहते हैं। टीम गठित करके शेष 10आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed