फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police picked up BSP candidate from Purana Chowk, later released

Mau News: पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को पुराना चौक से उठाया, बाद में छोड़ा

Thu, 11 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police picked up BSP candidate from Purana Chowk, later released
दोहरीघाट नगर पंचायत के पुराना चौक पर चुनाव प्रेक्षक के साथ भारी संख्या मे पहुंची पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोकी सोनकर पर चुनाव में गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाकर उन्हें उठा लिया। पकड़े जाने के बाद थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी में बैठाकर त्रिलोकी सोनकर को थाने ले जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर बसपा समर्थकों ने लाहौरी माता चौक के समीप थानाध्यक्ष की गाड़ी को घेर लिया। महिलाओं ने पुलिस के वाहन से त्रिलोकी सोनकर को खींच कर बाहर किया और लेकर चली गईं। इसकी सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने त्रिलोकी के समर्थकों पर किसी तरह काबू पाया। भीड़ को खदेड़ा तब तक समर्थक त्रिलोकी सोनकर को लेकर चले गए थे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पुराना चौक पर बसपा प्रत्याशी मतदाताओं पर वोट के लिये भीड़ लगाकर दबाव बना रहे थे। इसलिए उनको हिरासत में लिया गया। इधर बसपा प्रत्याशी त्रिलोकी सोनकर का कहना है कि वे चुपचाप पुराना चौक पर एक मकान में बैठे थे। पुलिस जबरदस्ती पकड़कर ले जा रही थी। जबकि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा था।
विज्ञापन

घटनाक्रम के बाद नगर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगा दी गई। फिर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सीओ नरेश कुमार उपजिलाधिकारी मय फोर्स के साथ जमे रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed