फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police on charges of taking bribe

पुलिस पर घूस लेने का आरोप

Tue, 09 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 09 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police on charges of taking bribe
 हिंदू युवा वाहिनी की बैठक मंगलवार को क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित शिवमंदिर में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोपागंज थाने में लूटखसोट जमकर हो रही है। पासपोर्ट की जांच के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। कहा कि अगर यह भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो हमलोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि कोपागंज पुलिस बेरोजगारों से पासपोर्ट जांच के नाम पर सुविधा शुल्क वसूल रही है। सुविधा शुल्क न देने पर जांच नहीं की जाती है।
विज्ञापन



 जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि थाना कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुस्कान पांडेय ने कहा कि कोपागंज थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कोपागंज थाने में लूट खसोट के चलते फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बैठक में अवधेश कुमार, विमला राय, इंद्र कुमार, अंशु, श्रवण, आशीष, श्यामकिशोर, संतोष यादव, सर्वज्ञ, गुड्डू, चंदन, अरविंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed