{"_id":"65b6988da0823b9f4a058d89","slug":"police-marched-on-foot-to-maintain-peace-mau-news-c-295-1-mau1001-108179-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को पुलिस बल ने शांति व्यवस्था को लेकर पैदल मार्च किया। लोगों से मार्ग के किनारे पटरी पर अतिक्रमण न करने की अपील की।
वहीं, अतिक्रमण करने वालों को जल्द उसे हटाने का निर्देश दिया। घोसी कोतवाली के प्रभारी ने कोतवाली के परिसर से पुलिस के साथ निकाल कर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन होते हुए मधुबन मोड़ के बाद करीमुद्दीनपुर आदि स्थानों पर पहुंच कर लोगो को अतिक्रमण के प्रति जागरूक करने के साथ वाहनों को सड़क की पटरियों से हट कर खड़ा करने का निर्देश दिया।
इसके बाद, बड़ागांव बाजार आदि स्थानों का भ्रमण किया। जाम से निजात दिलाने के लिए किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने को कहा। इसके साथ दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों को सड़क के पटरियों को छोड़ कर ही लगाये। इससे आने जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।