फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police leave for Banda to serve warrant B to Mukhtar

मुख्तार को वारंट बी का तामिल कराने पुलिस बांदा रवाना

Tue, 15 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police leave for Banda to serve warrant B to Mukhtar
मऊ। विधायक निधि के दुुरुपयोग के मामले में आरोपी बने मुख्तार अंसारी के विरुद्घ कोर्ट से जारी वारंट बी का तामिल कराने के लिए शहर कोतवाली पुलिस मंगलवार को बांदा के लिए रवाना हो गई। सरवां में स्थित एक विद्यालय को विधायक निधि देने के मामले में मुख्तार सहित पांच लोगों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक के सरवा में स्थित एक विद्यालय को विधायक मुख्तार अंसारी ने अपनी विधायक निधि से धन दिया था। इस मामले में विभाय जांच में यह तथा सामने आया कि विद्यालय का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की भूमि पर बना है। इस मामले में तत्कालीन प्रधानों बैजनाथ यादव, उनकी पत्नी, संजय सागर प्रबंधक आनंद यादव और विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध अदालत की ओर से वारंट बी जारी किया गया है। उसी वारंट को मुख्तार अंसारी तामिल कराने के लिए पुलिस की एक टीम बांदा जेल के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी देना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed