फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police is alert about Lucknow scandal, check of ICard of advocates

लखनऊ कांड को लेकर एलर्ट रही पुलिस, चेक हुआ अधिवक्ताओं का आईकार्ड

Fri, 14 Feb 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Police is alert about Lucknow scandal, check of ICard of advocates
लखनऊ कचहरी में हुए बम कांड के बाद दीवानी कचहरी के बाहर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : MAU
मऊ। लखनऊ में अधिवक्ताओं के बीच हुई बमबाजी की घटना को लेकर जिले की पुलिस शुक्रवार को अलर्ट रही। इस दौरान सुबह दस बजे से पूर्व एएसपी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स दीवानी कचहरी पहुंची। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गेट में प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं का परिचयपत्र आदि चेक किया। दूसरी तरफ लखनऊ में हुई घटना को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पुस्तकालय में बैठक किया। इस दौरान पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बताते चले इन दिनों दीवानी कचहरी में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव चल रहा है। इसको लेकर भी पुलिस अलर्ट रही है। इस बीच बीते बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सिविल कोर्ट में चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद बमबाजी की घटना हो गई। इस घटना को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन शुक्रवार को काफी अलर्ट रहा। सुबह सबेरे एएसपी एसके श्रीवास्तव मय फोर्स के दीवानी कचहरी गेट पर पहुंच गए। इस दौरान आने जाने वाले अधिवक्ताओं से लेकर आम जनता तक की जांच पड़ताल की गई। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव को लेकर एहतियातन सतर्कता बरती गई। दूसरी तरफ लखनऊ की घटना को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन की अध्यक्षता में पुस्तकालय भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन महामंत्री दारोगा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed