फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police from two police stations reached Gorakhpur and confiscated land worth 70 lakh rupees belonging to a gangster

Mau News: गोरखपुर पहुंची दो थानों की पुलिस गैंगस्टर की 70 लाख की जमीन कुर्क

Tue, 06 Jan 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police from two police stations reached Gorakhpur and confiscated land worth 70 lakh rupees belonging to a gangster
कोपागंज। जिलाधिकारी के आदेश पर कोपागंज और दोहरीघाट पुलिस सोमवार को गोरखपुर जनरपद के बड़हलगंज थाना के बसावनपुर पहुंची और गैंगस्टर के आरोपी विशाल सोनकर उर्फ राज द्वारा आपराध के पैसों से खरीदी गई 70 लाख रुपये की जमीन कुर्क कर दी।
विज्ञापन

इसने अपनी मां के नाम से जमीन खरीदी थी। वाहन चोरी के कई मामले प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी के अनुमोदन पर 03 जनवरी 2025 को दोहरीघाट थाना में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई थी। कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय को इसकी विवेचना मिली थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच में उसके द्वारा अपनी मां के नाम से अपराध की कमाई से चिल्लूपार में 163.551 वर्गमीटर जमीन खरीदे जाने की बात सामने आई थी। वर्तमान में इस जमीन की कीमत 70 लाख रुपये है। इस मामले में 19 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी ने इसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 30 दिसंबर को जिलाधिकारी के आदेश पर मऊ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर होजैफा नसीम द्वारा अपराध की कमाई से परिजनों के खाते में जमा 83.90 लाख रुपये जब्त कर लिया था। बीते 5 दिसंबर को पुलिस ने चोर गिरोह के सरगना कासिमपुरा निवासी होजैफा नसीम, उसके पिता नसीम अहमद उर्फ कोठा, भाई हारिस और डोमनपुरा निवासी साहब अहमद, दक्षिण टोला थाना के नवापुरा निवासी मोहम्मद आमिर, हमीनपुरा पश्चिम निवासी मोहम्मद उमर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। इनपर साड़ी की दुकान और गोदाम से 2.96 करोड़ रुपये की साड़ियां चोरी करने का आरोप सिद्ध हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed