फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police FIR filed against constable in case involving recovery of 83,000 rupees in mau

Mau Crime: लालच देकर ट्रेनी सिपाहियों से की 83 हजार रुपये की वसूली, सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 06:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Dec 2025 06:05 PM IST
सार

लालच देकर ट्रेनी सिपाहियों से 83 हजार रुपये की वसूली के मामले में मऊ पुलिस ने एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी सिपाही इटावा जनपद के यशवंतनगर का निवासी है। 
 

विज्ञापन
Police FIR filed against constable in case involving recovery of 83,000 rupees in mau
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ पुलिस लाइन में तैनात आरआई अरुण कुमार सिंह की तहरीर व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में सिपाही के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि स्थानांतरण कर मऊ आने के बाद ही मजबूरी बताकर एक दिन में लौटाने की बात कहकर पुलिसकर्मी साथियों से 83 हजार रुपये ले लिया। पूर्व में तैनाती वाले जनपदों में भी इसी तरह की शिकायत पर स्थानांतरण हो चुका है। 

विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इटावा जनपद के यशवंतनगर निवासी गजेंद्र यादव 17 दिसंबर को हाथरस जनपद से स्थानांतरित होकर मऊ आया था। उसकी तैनाती मऊ पुलिस लाइन में की गई थी। 
विज्ञापन


वर्ष 2018 सिपाही भर्ती के दौरान इसकी नियुक्ति हुई थी। इसने लालज देकर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही कौशलानंद पांडेय, धीरज गोड़, पुलिस लाइन में लगी लिफ्ट में काम करने वाले हेमंत पाल, के साथ महेश सिंह और अजीत पांडेय से 83 हजार रुपये ले लिया। धोखाधड़ी की बात पता चलने पर 22 दिसंबर को सभी ने पुलिस अधीक्षक को इस बात से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद सिपाही के विरुद्ध सरायलखंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सिपाही के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में विवेचना जारी है जो सही होगा उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed