{"_id":"619d349694079808ff3e2369","slug":"police-failed-to-trace-the-murder-of-the-truck-driver-even-after-24-hours-mau-news-vns624179312","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी ट्रक चालक की हत्या का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी ट्रक चालक की हत्या का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के गोंठा सब पावर स्टेशन के पास सोमवार को ट्रक चालक संजय यादव की हत्या का सुराग लगा पाने में 24 घंटे बाद भी पुलिस नाकाम है। कार सवार हत्यारे सरे राह घटना को अंजाम देकर थाने के सामने से गुजर गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। सीसीटीवी कैमरे में कार का नंबर पुलिस को मिल गया है। कार नंबर के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है।
मानिकपुर असना निवासी संजय यादव पुत्र अशोक उर्फ भोरिक यादव गोंठा स्थित सब पावर स्टेशन हाउस के पास अपनी ट्रक खड़ी कर रहा था कि तभी साइड न देने पर कार सवार बदमाशों ने संजय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हौसला बुलंद कार सवार थाने के सामने से गुजर गए। घटना के बाद भाग रहे कार सवारों की कार का नंबर देख लोगों ने पुलिस को सूचना दिया था। सूचना पाने के बाद पुलिस ने घटना स्थल से लेकर दोहरीघाट कसबे और सरयू नदी के उस पार पटनाघाट पर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की लोकेशन सर्च किया।
सूत्रों के अनुसार कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके स्वामी का पता लगा लिया है और इस आधार पर वह कुछ लोगों को उठाई है। लेकिन पुलिस अभी कुछ बता नहीं रही है। उधर ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। उसका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम पर कर दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष मनेेज कुमार सिंह का कहना था कि अभी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगी है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।