फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police empty handed in the case of trying to get fake Vayanama

फर्जी वयनामा कराने के प्रयास के मामले में पुलिस खाली हाथ

Thu, 22 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police empty handed in the case of trying to get fake Vayanama
मऊ। घोसी तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दूसरी महिला की भूमि का वयनामा करने आई महिला का पता पुलिस दस दिन बाद तक नहीं लगा सकी है। इसके साथ ही नामजद दो गवाहों, दो क्रेता महिलाओं और एक अन्य बिचौलिये भी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मधुबन थाना क्षेत्र के गौरीडीह कुरंगा गांव निवासिनी पन्ना देवी पत्नी स्व. सूर्यनाथ के नाम से घोसी तहसील क्षेत्र के सियरही बरजला गांव में आराजी संख्या 251 रकबा1.743 हेक्टेयर भूमि का वयनामा 12 जुलाई को रीना पत्नी सत्येंद्र यादव और सुमन पत्नी नरेंद्र यादव निवासी कुसुम्हा के पक्ष में लिखकर दस्तावेज उपनिबंधक के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। दस्तावेज पर गवाह के रूप में मोनू यादव निवासी सोमारीडीह तथा संतोष यादव निवासी चमरी गिरिधरपुर हसनपुर के हस्ताक्षर थे। विक्रेता महिला पन्ना देवी के स्थान पर एक अन्य महिला मास्क लगाए हुए प्रभारी सब रजिस्ट्रार पवन श्रीवास्तव के समक्ष उपस्थित हुई। प्रभारी सब रजिस्ट्रार ने जब महिला पूछताछ करने लगे तो महिला डर गई और सही जवाब नहीं दे पाई। छानबीन होती देख पकड़े जाने के डर से महिला,क्रेता और गवाह वहां से खिसक गए। प्रकरण की जानकारी होने पर वास्तविक पन्ना देवी ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन तीन दिन तक लीपापोती करने के बाद 15 जुलाई की देर शाम को पुलिस ने आरोपी अज्ञात महिला, कुसुम्हा निवासी रीना पत्नी सत्येंद्र, सुमन पत्नी नरेंद्र यादव, गवाह संतोष यादव ,मोनू यादव और दोहरीघाट थाने के अहिरानी निवासी तूफानी चौहान के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इस बाबत घोसी कोतवाली के एसएसआई और इस मुकदमे के विवेचक प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि अभी नकली महिला का सुराग नहीं मिल सका है। उसका सुुराग मिल जाए तो जांच आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक बड़हलगंज में खाता खोलकर हुआ है लेनदेन
मऊ। पन्ना देवी के नाम से बड़हलगंज कसबा में स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता खोलवाकर रकम का लेन देन किया गया है। एचडीएफसी बैंक की ओर से एक पत्र असली पन्ना देवी के पास डाक से आया है उसमें बैंक में खाता खोलने के लिए धन्यवाद दिया गया है।नकली पन्ना देवी ने बैंक खाता खोलवाने में असली पन्ना देवी का सही नाम पता दिया है। इसी लिए बैंक की ओर से सात जुलाई को भेजा गया धन्यवाद पत्र असली पन्ना देवी को 20 जुलाई को मिल गया। असली पन्ना ने बड़हलगंज कोतवाली में भी तहरीर देकर जालसाजों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। खाता खोलने में नकली पन्ना की पहचान करने वाले भी इस मामले में फंसेंगे। पुलिस अब उनका नाम पता उजागर करेगी तो कुछ नए राज सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed