{"_id":"61b0ec54153e1a5030279fc9","slug":"police-department-launched-checking-campaign-challan-of-108-vehicles-mau-news-vns626840061","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 108 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 108 वाहनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। आजमगढ़-गाजीपुर तिराहा मार्ग पर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 41 व्यक्तियों के वाहनों का चालान किया गया। वहीं नगर के विभिन्न रूटों पर 108 लोगों के विभिन्न वाहनों का चालान तथा जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए भीड़भाड़ वाले दस चिंह्नित स्थलों पर बैनर लगाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आजमगढ़ गाजीपुर तिराहा मार्ग सहित नगर के विभिन्न रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नियम कानून को ताक पर रखकर वाहन चला रहे आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा रोड पर नो पार्किंग मेें 41 व्यक्तियों के वाहन का चालान किया गया। इसके साथ ही नगर के विभिन्न रूटों पर कुल 108 व्यक्तियों के वाहनों का चालान व जुर्माना लगाया गया। लोगों को चेतावनी और जागरूक करने के लिए 10 भीड़भाड़ वाले चिंहित स्थलों पर बैनर लगाया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि यदि कोई सड़क पर वाहन खड़ा करता है तो चालान कर अर्थदंड वसूला जाएगा। सड़क पर यदि कोई अवैध व्यवसायिक गतिविधि की जाती है तो भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। सड़क के किनारे दुकानों द्वारा यदि टीन-शेड लगाकर बढ़ाया गया है तो उसे हटा लें अन्यथा अवैध अतिक्रमण हटाते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आजमगढ़ मोड़ पर स्थित ट्रांसफार्मर को हटाने की कार्यवाही जारी है, फाउंडेशन बनाया जा रहा है अति शीघ्र स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस दौरान कोतवाली एवं यातायात सब इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।