{"_id":"586fd8784f1c1b0a3215883a","slug":"police-arrive-at-the-scene-in-15-minutes-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात जनवरी से जनपद की पुलिस नए अंदाज में दिखेगी। पुलिस के काम करने का तरीका भी बदला नजर आएगा। जिले में शुक्रवार से यूपी डायल 100 सेवा की शुरुआत हो रही है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इस योजना का शिलान्यास हालांकि काफी पहले ही हो चुका है लेकिन तकनीकी कारणों से इसे जिले में सात जनवरी से लागू हो रहा है। इसके तहत जीपीएस युक्त लग्जरी गाड़ियां पुलिस लाइन में आ चुकी हैं। इससे संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है। पुलिस लाइन में इन गाड़ियों के तकनीकी जानकारी के लिए रिहर्सल भी कराया जा रहा है।
यूपी डायल 100 योजना के तहत अब वारदात होने के 15 मिनट के अंदर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचेगी। इसके तहत जिले को छह इनोवा गाड़ियां एवं 29 नई बोलेरो मिली हैं। सभी गाड़ियों में जीपीएस लगा होने के चलते वह लखनऊ स्थित मुख्यालय के ट्रैक पर होगी। कहीं से भी इन गाड़ियों का लोकेशन संबंधित जुड़े अधिकारी पता कर लेंगे।
इन गाड़ियों में वायरलेस सिस्टम, वीडियोग्राफी सिस्टम, आडियो सिस्टम तो होगा ही इसमें दंगा नियंत्रक उपकरण, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर आदि भी होगा ताकि पुलिस किसी भी परिस्थिति का मुकाबला कर सके। ये गाड़ियां अपनी मर्जी से बिल्कुल नहीं चल पाएगी क्योंकि इसमें लखनऊ से ही रूट चार्ट तय होगा। प्रत्येक वाहन में एक चालक के साथ दो अन्य प्रशिक्षित पुलिसकर्मी होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि जिले में 35 गाड़ियों को थानावार स्थान चिह्नित कर 7 जनवरी से वहां तैनात की जाएंगी। प्रशिक्षित कर्मचारियों को पुलिस लाइन में तकनीकी सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी जा रही है।