फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Poles toppled in the storm, waterlogging caused by rain

Mau News: आंधी में टूटे खंभे, बारिश से जलभराव, व्यवस्था रही किनारे

Sun, 27 Sep 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Poles toppled in the storm, waterlogging caused by rain
घोसी के पकड़ी खुर्द गांव में बारिश के बीच मकान पर गिरा पेड़।संवाद - फोटो : 1
मऊ/करहां। आंधी और बारिश ने शनिवार को जिले में जमकर तबाही मचाई। करीब 85 बिजली खंभे टूटने और 300 पेड़ गिरने से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कहीं 24 तो कहीं 36 घंटे से बिजली गुल है। 50 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, मऊ नगर के निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। 16 कच्चे मकान भी गिर गए, जबकि कई मकानों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ।
विज्ञापन

करहां बाजार में शिवधनी मद्धेशिया की दुकान का टिनशेड तेज हवा में उड़ गया। भैसहा गांव में विधवा जानकी देवी का जर्जर कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। माहपुर में रामू चौहान के मकान पर जामुन का पेड़ गिरने से गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया और पशु भी घायल हो गए। भांटीकला में सत्यनारायण सिंह के पक्के मकान का छज्जा पेड़ गिरने से टूट गया। इसी गांव में विकास सिंह के मकान पर विशाल पेड़ गिरने से घर को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

दरौरा में सागौन का पेड़ बिजली की केबल पर गिर गया, जिससे केबल टूट गई। खेतों में तैयार धान की फसल भी तेज हवा के चलते लोट गई। शमशाबाद, माहपुर और सरैया में आम और नीम के कई पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर गए। हैहासपुर और घुटमा के बीच एलटी लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। तूफान के बाद कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार रास्तों में गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था। तेज बारिश से नगर के गाजीपुर तिराहा, भीटी, सहादतपुरा, निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी, रघुनाथपुरा सहित निचले इलाकों के लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था।कोपागंज ब्लॉक के कोटवा कोपड़ा मुस्तफाबाद में प्रेमचंद यादव का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। इसमें अनाज और जरूरी सामान दबकर नष्ट हो गए।

मकान पर गिरा भारी पेड़, शौचालय और दो कमरे क्षतिग्रस्त
बोझी। तहसील घोसी के ग्राम पंचायत पकड़ी खुर्द में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे विशालकाय पेड़ गिरने से व्यक्ति का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। शनिवार को तेज बारिश होने के चलते पकड़ी खुर्द में एक विशालकाय पेड़ राजकुमार पुत्र लौटू के घर पर गिर गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान की सुरक्षा को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। करीब 50 हजार से 70 हजार रुपये तक का नुकसान होना बताया जा रहा था।
पेड़ गिरने से दो घंटे बाधित रहा आवागमन
फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र में शनिवार को तेज हवा के चलते अलग-अलग स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फतहपुर इब्राहिमपट्टी मार्ग स्थित मोहिद्दीनपुर में सड़क किनारे पेड़ गिर जाने से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से पेड़ हटाए जाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। वहीं, कटघरा शंकर तिराहा पर 33 हजार वोल्टेज का विद्युत पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने का कार्य शुरू किया। अवर अभियंता रविचंद का कहना था कि क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
आंधी-बरसात से 16 घंटे ठप रही बिजली, शाम चार बजे बहाल की आपूर्ति
मुहम्मदाबाद गोहना। भारी बरसात और तेज आंधी के चलते मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की रात से ठप हो गई। सात स्थानों पर पेड़ गिरने, तार टूटने और अन्य फाल्ट होने के कारण शुक्रवार की रात करीब एक बजे आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार को दिनभर हुई भारी बरसात और तेज हवा के कारण फाल्ट ठीक करने में काफी दिक्कतें आईं। बिजली कर्मी सुबह से ही पेट्रोलिंग करते रहे। खिरकार अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा और भूषण यादव के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने लगातार 16 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। लगभग 16 घंटे बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
तहसील क्षेत्र के करहा, चिरैयाकोट आदि क्षेत्रों में भी कई जगह तार टूटने, पेड़ गिरने और अन्य समस्याओं के कारण आपूर्ति बाधित रही। मुहम्मदाबाद गोहना के अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा ने बताया कि भारी बरसात और तेज आंधी के चलते कस्बे में कई जगह तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। बरसात के बावजूद कर्मचारियों ने प्रयास कर लगभग 16 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराई है।
रानीपुर:स्थानीय थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मार्ग पर रानीपुर थाने से 200 मीटर पहले शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते विशालकाय पेड़ मार्ग पर गिर गया, इसके चलते चलते आवागमन बाधित हो गया।सूचना पाकर मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।सूरजपुर: दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र में पूरमोती से गंगयापार जाने वाले मार्ग पर चोरपुरवा के पास शनिवार को बबूल का पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाए जाने की मांग किया है।

पेड़ की डाल गिरने से लकड़ी बीनने गई युवती गंभीर रूप से घायल
फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के मियारी कल्याणपुर गांव में शनिवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब एक बजे गांव जगन्नाथ की बेटी अनीषा (20) लकड़ी बीन रही थी। इसी दौरान अचानक एक पेड़ की भारी भरकम डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने डाल हटाकर उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अनीषा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार की शाम हुई बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों से उनके क्षेत्र में हुए क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट मांगी गई है। बारिश और हवाओं से फसल क्षति होने पर किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14447 जारी की गया है। किसान 72 घंटे के अंदर क्षति की शिकायत या सूचना दर्ज करा सकते हैं। ताकि उन्हें मुआवजा दिया जा सके। कुछ कच्चे मकानों के गिरने की सूचना मिली है। वहां टीम भेजी गई है। - प्रवेंद्र कुमार, अपर जिलधिकारी, मऊ

तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते तीन डिवीजन में 85 स्थानों पर पोल और तार टूटने के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। मरम्मत कार्य चल रहा है। बारिश के चलते समस्या आ रही है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। - वीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed