फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pole uprooted while tightening high tension wire, contract lineman injured

Mau News: हाईटेंशन तार टाइट करते समय उखड़ा खंभा, संविदा लाइनमैन घायल

Tue, 12 May 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pole uprooted while tightening high tension wire, contract lineman injured
मधुबन तहसील क्षेत्र के टेसूपार विद्युत उपकेंद्र से कुछ दूरी पर ढीले हाईटेंशन तार को टाइट करते समय बिजली का खंभा जमीन पर गिर गया। हादसे में संविदा लाइनमैन संदीप यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका आजमगढ़ स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

टेसूपार गांव निवासी संदीप यादव उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बीते दिनों आई आंधी में क्षेत्र के बिजली तार ढीले हो गए थे। तेज हवा चलने पर तारों के आपस में टकराने से हादसे की आशंका को देखते हुए उन्हें कसने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर टेसूपार विद्युत उपकेंद्र से करीब 200 मीटर दूर स्थित पोल पर चढ़कर संदीप हाईटेंशन तार को टाइट कर रहे थे। वह सभी सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे। इसी दौरान अचानक पोल उखड़कर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ मौजूद कर्मचारी उन्हें बनाफा सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी रेफर कर दिया। वहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed