फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PM Modi will address the people of three Lok Sabha constituencies in Mau today

Mau News: मऊ में पीएम मोदी आज तीन लोकसभा क्षेत्रों की जनता को साधेंगे

Sun, 26 May 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will address the people of three Lok Sabha constituencies in Mau today
मऊ। रतनपुरा के मेउड़ी गांव में आज भाजपा की सबसे बड़ी चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन लोकसभा क्षेत्रों को एक साथ साधेंगे। सभा में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें पीएम मोदी के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री दानिश अंसारी, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित एक मंच पर सहयोगी दल के बड़े नेता होंगे। इसमें घोसी लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर, बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा भी उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इस सभा में आने वाली भीड़ को देखते हुए बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई है। मंच पर 50 लोगों के बैठने का इंतजाम है। इसकी सूची भी तैयार करके पीएमओ भेज दी गई है। जिला सूचना विभाग के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेउड़ी में बने हैलिपैड पर दोपहर 12.50 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। 12.55 बजे सड़क मार्ग से जनसभा स्थल पहुंचेंगे। अपराह्न एक बजे जनसभा को संबोधित करेंग। वहीं, प्रधानमंत्री के चुनावी सभा में सुरक्षा के दृष्टि से मंच से 65 फीट का डी (बैरिकेट) कर दिया गया है। पीएम के कार्यक्रम में चूक न हो इसके लिए अधिकारियों ने रिहर्सल भी किया। इसके पहले सभा स्थल का पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ रेंज अखिलेश कुमार ने डीएम प्रवीण मिश्र, एसपी इलामारन जी के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक की। साथ ही बिजली, परिवहन, सड़क समेत संबंधित सभी विभागों से एनओसी मांगी।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम स्थल से चारों दिशाओं में 20 किमी तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर रविवार को यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। कार्यक्रम स्थल से चारों दिशाओं में 20 किलोमीटर के दायरे में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके तहत मऊ-बलिया राजमार्ग पर भारी वाहनों और सवारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही पहसा बाजार और रसड़ा की ओर से आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। यह व्यवस्था सुबह नौ से शाम के पांच बजे तक लागू रहेगी। ये समय बढ़ाया भी जा सकता है क्योंकि चुनावी रैली में आए सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ताओं के वाहन निकलने में समय लग सकता है। भारी वाहनों में मालवाहक शामिल होंगे और सवारी और निजी वाहन भी इस प्रतिबंध के दायरे में आएंगे। यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि गोरखपुर, दोहरीघाट की ओर बलिया जाने वाले भारी वाहनों को सहरोज मोड़ से डायवर्ट करके घोसी से मझवारा फिर मधुबन होते हुए बलिया भेजा जाएगा। बलिया से मऊ की ओर आने वाले भारी वाहनों को रसड़ा से कासिमाबाद होते हुए मऊ भेजा जाएगा। वहीं मऊ शहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अदरी मोड़ से इंदारा होते हुए मझवारा की ओर भेजा जाएगा। सभी सवारी वाहन जैसे ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी, कार का प्रवेश कार्यक्रम स्थल से न होकर पहसां बाजार से डायवर्ट करके इटौरा से ग्रामीण सड़कों से होते हुए रतनपुरा जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed