फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pledged to assimilate the views of Father of the Nation and Shastriji

राष्ट्रपिता ओर शास्त्रीजी के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Fri, 02 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pledged to assimilate the views of Father of the Nation and Shastriji
मऊ। जिले में दो अक्तूबर को गांधी और शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट से लेकर अन्य सरकारी संस्थानों पर जहां ध्वाजारोहण किया गया। वहीं गैर सरकारी संस्थानों पर गोष्ठी आदि के माध्यम से दोनों महापुरुषों को याद कर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के दिखाए गए मार्गों पर चलने की बात कही। साथ ही लोगों ने सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने ध्वजारोहरण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा मौजूद रहें। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया । इस दौरान आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दो अक्टूबर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। बापू ने अपने कार्यों एवं विचारों से देश को स्वतंत्रता दिलाई और शास्त्री जी ने आजाद भारत को आत्मनिर्भर बनाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह, सीआरओ हंसराज यादव, सिटी मजिस्ट्रेट जेएस सचान, उप कृषि निदेशकएसपी श्रीवास्वत, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद यादव ने दोनों विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस क्रम में नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी ने झंडारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बोले गांधी जी ने जनता के मौलिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़कर जहां देश को आजाद कराने में योगदान दिया वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद किया। इसका परिणाम रहा कि देश अन्न के मामने में आत्मनिर्भर हुआ। बोले दोनों महापुरुषों ने देश को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर करने का काय किया। ऐसे में हमारा कर्तब्य बनता है कि हम समाज में फैली हर तरह की बुराइयों को दूर कर भारत में स्वच्छ समाज की स्थापना करें। इस मौके पर सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, गुफरानुल हई, सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, कमलेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। जिला मुख्यालय स्थित डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जिला क्रीडा अधिकारी की तरफ से रेस का आयोजन किया गया। इनमें 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर परकाफी संख्या में खिलाड़ियों, एवं गणमान्य नागरिकों एवं उप क्रीडा अधिकारी मुकबएश कुमार सब्बरवाल,राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, ओमेंद्र सिंह, विजय शंकर सिंह, दिवाकर,शैलेश यादव ने भी दोनों महापुरूषों के बारे में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed