फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Players showcased their talent in the MP and MLA sports competition.

Mau News: सांसद और विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sun, 23 Nov 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Players showcased their talent in the MP and MLA sports competition.
मधुबन के पांती खेल मैदान पर  विधायक खेल र्स्पधा के दूसरे दिन  बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते ​ख
मधुबन। सांसद व विधायक खेल स्पर्धा के तहत स्थानीय नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी खेल मैदान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल और मधुबन के भाजपा विधायक रामबिलास चौहान ने तिरंगा गुब्बारे को आकाश में छोड़कर किया। खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका सब जूनियर में नैंसी यादव प्रथम, रिया यादव द्वितीय, वंदना साहनी तीसरे स्थान पर रही। वहीं 100 मीटर बालक सब जूनियर में प्रशांत कुमार प्रथम, विष्णु यादव द्वितीय, कृष्णाकांत को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर जूनियर वर्ग में अनिकेत यादव प्रथम, सुजीत द्वितीय, वाली चौहान को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के बच्चों की ओर से सरस्वती वंदना व सरस्वती नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक रामबिलास चौहान ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं में छुपे हुए प्रतिभा को निखारने का उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ, बीनू कुमार सिंह, मनबोध कुमार सिंह, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed