फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'PK' demonstration in protest

‘पीके’ के विरोध में हुआ प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 29 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
'PK' demonstration in protest
शहर कोतवाली क्षेत्र निजामुद्दीनपुरा स्थित संगीत पैलेस में सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने फिल्म पीके के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने सिनेमाहाल में लगे पोस्टर और होर्डिंग्स को फाड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। साथ ही फिल्म को बंद कराने की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को काफी समझाया। लेकिन सिनेमाहाल मालिक द्वारा शो को बंद करने के बाद ही हियुवा कार्यकर्ता माने।
विज्ञापन

रिलीज के बाद से ही विवादों में चल रही आमिर खान की फिल्म पीके के विरोध की आग सोमवार को मऊ में धधक उठी। हिंदू युवा वाहिनी के  जिला संयोजक अजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ाें की संख्या मेें हियुवा कार्यकर्ता संगीत पैलेस पहुंचे। जहां उन्हाेंने सिनेमाहाल के मुख्य गेट पर लगे फिल्म के पोस्टर का फाड़ा और उसे आग के हवाले कर दिया। साथ ही आमिर खान, फिल्म निर्देशक और सेंसर बोर्ड के खिलाफ जमकर आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान हियुवा के जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि पीके फिल्म में हिंदू देवी देवताओं को अपमानित किया गया है। जिससे करोड़ाें हिंदू जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे में पूरे भारत में पीके फिल्म पर बैन लगना चाहिए। साथ ही फिल्म के हीरो आमिर खान और निर्देशक पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान हियुवा कार्यकर्ताओं ने फिल्म को बंद कराने की मांग की। जिसके बाद सिनेमाहाल मालिक द्वारा शो बंद कर दिया गया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से चंदन राय, बबलू शाही, विवेक सिंह विनीत तिवारी, राजू मौर्या, जितेंद्र गुप्ता, सुखदेव, अवनीश सिंह, अमर यादव, मनीष पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed