{"_id":"622ce17ae8bf8863856b3d03","slug":"pipridih-railway-station-struggling-with-basic-problems-mau-news-vns642948152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा पिपरीडीह रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा पिपरीडीह रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। वाराणसी-भटनी रेल मार्ग स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन पर बिजली, शुद्ध पेयजल सहित विभिन्न समस्याओं से यात्रियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका है।
वाराणसी-भटनी रेल मार्ग स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में वाराणसी, इलाहाबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात सहित महानगरों को लोग यात्रा करते हैं। स्टेशन से होकर छह एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है परंतु किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होता है। ऐसे में लोगों को 12 किमी दूर जिला मुख्यालय जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है। ऐसे में समय और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं है। यात्रियों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। रात के समय स्टेशन पर बिजली न रहने से अंधेरा पसरा रहता है। वहीं स्टेशन पर लगे ज्यादातर लाइट खराब हो गई हैं। जिससे शाम होते ही अंधेरा पसरा रहता है। वही एकल टिकट खिड़की होने के कारण लोगों को टिकट के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के आनंद सिंह, संजीव, संजय, हीरा का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है।यहां बुनियादी सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जा सका है।