फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pickup hit a middle-aged strolling, died

टहल रहे अधेड़ को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pickup hit a middle-aged strolling, died
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के करमपुर हनुमान नगर गांव के पास शनिवार की देर शाम बेकाबू पिकप ने सड़क किनारे टहल रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। जहां इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली छठ लिखे करमपुर हनुमान नगर निवासी राधेश्याम (55) पुत्र स्व0 बसंत राम का सड़क किनारे घर बना हुआ है। शनिवार की देर शाम 8 बजे करीब वह भोजन करने के बाद वह सड़क किनारे टहलते हुए सड़क पर गए थे। इतने में एक पिकअप की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। उसके परिजन आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए पड़ोसी आजमगढ़ जिले के किसी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे, कि रास्ते में ही राधेश्याम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहां से घर लौटने के बाद, मृतक की पत्नी सेवाती ने स्थानीय बोझी बाजर स्थित इलाकाई पुलिस चौकी पर पहुंच कर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जिसे रविवार को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed