{"_id":"67fab1fd5285531f4d0aa4d0","slug":"pickup-entered-the-shop-after-hitting-the-bike-two-injured-mau-news-c-295-1-mau1001-126539-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुसी पिकअप, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुसी पिकअप, दो घायल
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोपाकोहना के पास शनिवार की शाम भरे बाजार में एक पिकअप बेकाबू होकर आगे जा रही बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में बाइक चालक और सवार घायल हो गए।
उधर हादसे के बाद पहुंची पुलिस नेे आरोपी पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी रमेश शर्मा (50) अपने साथी विनय यादव (45) के साथ शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी वे कोपागंज के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज आवाज में भोजपुरी गाना बजाते हुए पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
लोगों के शोर मचाने पर सड़क किनारे फूलचंद हार्डवेयर के दुकान की तरफ मुड़ गया, जहां दुकान के टीनशेड के अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि रमेश शर्मा की बाइक में टक्कर मारने के बाद पिकअप को देखकर लोग दुकान से हट गए थे, जिससे वह बच गए।
विज्ञापन
हादसे में बाइक चालक रमेश शर्मा और विनय यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उनकी हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।