{"_id":"657442d83b31986e7c0e78fb","slug":"pickup-collides-with-scooty-female-sweeper-returning-with-her-husband-after-duty-dies-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: पिकअप ने स्कूटी में मारी टक्कर, ड्यूटी कर पति के साथ लौट रही महिला सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: पिकअप ने स्कूटी में मारी टक्कर, ड्यूटी कर पति के साथ लौट रही महिला सफाईकर्मी की मौत
Sat, 09 Dec 2023 04:07 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 09 Dec 2023 04:07 PM IST
सार
मृतका की पहचान हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव निवासी सोना देवी 40 पत्नी हरेंद्र के रूप में हुई। वह नगर पालिका में साफाई कर्मी के पद पर तैनात थी, उसकी ड्यूटी भुजौटी स्थित ऑफीसर्स कॉलोनी में थी। जहां रोज की तरह शनिवार की दोपहर करीब एक बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने पति हरेंद्र के साथ स्कूटी से पहसा जा रही थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के माधव पैलेस के पास शनिवार की दोपहर बेकाबू पिकप ने सामने से आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला के सड़क के बीचोबीच गिरने के बाद पिकप के टायर के जद में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी चालक भी घायल हो गया। मृतका घटना के समय अपने पति के साथ ड्यूटी समाप्त कर अपने गांव लौट रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतका की पहचान हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव निवासी सोना देवी 40 पत्नी हरेंद्र के रूप में हुई। वह नगर पालिका में साफाई कर्मी के पद पर तैनात थी, उसकी ड्यूटी भुजौटी स्थित ऑफीसर्स कॉलोनी में थी। जहां रोज की तरह शनिवार की दोपहर करीब एक बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने पति हरेंद्र के साथ स्कूटी से पहसा जा रही थी। अभी वह माधव पैलेस के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही पिकप ने स्कूटी में टक्कर मार दी, पिकप की टक्कर से सोना देवी सड़क पर गिरी, जहां वह पिकप के जद में आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उसका पति सड़क किनारे गिरने से घायल हो गया, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।घटना को मृतका के पति ने आरोपी चालक के विरुद्ध सरायलंखसी थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पीएम हाऊस पहुंचे ईओ, सफाई निरीक्षक
महिला सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत की सूचना से मृतका के इकलौते बेटे और दोनों बेटियों का जहां रो रोकर बुरा हाल है।वहीं हादसे में अपने साथी को खोने की सूचना पर बड़ी संख्या में साफाई कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं हादसे की जानकारी पर ईओ दिनेश कुमार, साफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश के साथ पूर्व नपाध्यक्ष तैयब पालकी भी पीएम हाऊस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं घटना का फुटेज मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन