फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Phulelpura Mohalla residents demonstrated against the mismanagement

फुलेलपुरा मुहल्लावासियों ने दुर्व्यवस्था के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Phulelpura Mohalla residents demonstrated against the mismanagement
कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला फुलेलपुरा में नाली और सड़क को लेकर प्रदर्शन करते मुहल्लेवासी।संव? - फोटो : MAU
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत के मुहल्ला फुलेलपुरा में नाली जाम, खराब सड़क और सफाई नहीं होने से नाराज मुहल्लेवासियों ने शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत के मुहल्ला फुलेलपुरा खटिक बस्ती में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा होने से आना जाना मुश्किल हो रहा है। गंदा पानी जमा होने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। गंदे पानी जमा होने से जहां दुर्गंध उठ रही है। वहीं मच्छरजनित बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। कई बार इसकी नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील सोनकर, नंदू सोनकर, साहब सोनकर, अंबर सोनकर, रमेश सोनकर, कन्हैया, बादल, सुरेंद्र, बांके, सरोजा देवी, ऊषा, उर्मिला, चंदा, सुरसती, रेखा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed