फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Photostat shops will remain closed within one km radius of the examination center:

परीक्षा केंद्र के एक किमी के दायरे में बंद रहेगी फोटो स्टेट की दुकानें:

Tue, 14 Feb 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Photostat shops will remain closed within one km radius of the examination center:
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा अवधि में जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के एक किमी की सीमा में फोटो कॉपी व स्कैनर की दुकानों को बंद रखा जाएगा। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के व्यापक इंतजा किए गए हैं। नकल रोकने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। 138 परीक्षा केंद्रों पर 92181 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। ऐसे में संपूर्ण परीक्षा अवधि में जिले में बनाए गए कुल 138 परीक्षा केंद्रों के एक किमी दायरे में स्थित फोटो कॉपी व स्कैनर की दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्र पर तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर नकलविहीन, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। नकलविहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को 27 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में नकल को रोकने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। इसमें शिथिलता पाए जाने पर संबंधित लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रों पर सुरक्षा के संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध भी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को पहचानपत्र के साथ अपना आधार भी साथ रखना होगा। ताकि स्पष्ट किया जा सके कि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी वास्तविक में वही शिक्षक कर रहे हैं, जिनकी ड्यूटी लगी है। आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक वाइके सिंह का कहना है कि परीक्षा अवधि के दौरान फोटो कॉपी व स्कैनर की दुकान खुली मिलने की स्थिति में जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला प्रशासन को लिखित सूचना देनी होगी। परीक्षा में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed