फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Photo went viral on social media for refusing to marry, case registered

Mau News: शादी से इन्कार करने पर सोशल मीडिया पर फोटो किया वायरल, मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Dec 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Photo went viral on social media for refusing to marry, case registered
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। उसकी बेटी का वीडियो और व्यक्तिगत कॉल रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में उतरेजपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की शादी गांव के ही एक युवक से तय थी। युवक विदेश जाने के नाम पर पहले ही एक लाख रुपया ले लिया था। कुछ साल बाद जब वह विदेश से वापस आया तो उसने उसकी बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी के परिवार वाले दहेज में और अधिक पैसे की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर युवक ने अपनी शादी किसी अन्य जगह कर लिया। इतना ही नहीं बाद में वह सऊदी चला गया तो वहां से उसने अपने पूर्व में युवती से की गई वीडियो कॉलिंग और वॉइस कॉल रिकॉर्डिंग को इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम किया।
विज्ञापन

इस वित पीड़ित ने अपनी बेटी की शादी किसी अन्य जगह कर दिया तो आरोपियों ने उसके घर वालों और को भी परेशान करना शुरू कर दिया। इज्जत की दुहाई देने के बाद भी उक्त युवक और उसके भाई सोशल मीडिया इंटरनेट और फेसबुक आदि पर फोटो, वीडियो और काल रिकॉर्डिंग डालकर बदनाम करने लगे। इस संबंध में पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पर स्थानीय कोतवाली में शनिवार देर शाम आरोपी युवक सहित पांच के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed