{"_id":"586878050387ef12d5d42eea90813175","slug":"pg-college-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा नेे जीती ट्राफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा नेे जीती ट्राफी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयीय महिला लान टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सोनीधापा इंटर कालेज में हुआ। सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा ने ट्राफी पर कब्जा किया।
मंगलवार को संपन्न महाविद्यालयीय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा जौनपुर, डीसीएसके पीजी कालेज मऊ ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में तीन टीमें ही खेली। जिसमें सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा जौनपुर के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल से ट्राफी पर कब्जा किया। रनरअप की ट्राफी डीसीएसके पीजी कालेज को मिली।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर सर्वोदय पीजी कालेज की टीम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डा.शिवशंकर सिंह ने विजेता, उपविजेता सहित सभी टीमों को शील्ड प्रदान किया।
समारोह में मुख्य रूप से डा. सर्वेश पांडेय, डा. रामविलास राय, डा. बाबूलाल, डा. जियाउल्लाह, डा. चंद्रप्रकाश राय, डा.अशोक कुमार, कमलेश, डा. जफर, पर्यवेक्षक, रणधीर, अखिलेश गौतम, अमरजीत आदि मौजूद रहे। अंत में आयोजन सचिव डा.हरिलाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।