फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PET: Rain blocked the path of 3364 candidates out of 12480

पीईटी : बारिश ने रोकी 12480 में से 3364 अभ्यर्थियों की राह

Sat, 31 Oct 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
PET: Rain blocked the path of 3364 candidates out of 12480
बारिश के बीच मुहम्मदाबाद गोहना टाउन इंटर कॉलेज में पी ई एट परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी :सोर
मऊ। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों को कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कक्ष भेजा गया। मौसम खराब होने के कारण अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इसके चलते अभ्यर्थियों की उपस्थिति पर असर पड़ा। परीक्षा में पंजीकृत 12480 के सापेक्ष 9116 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि गत 25 अक्तूबर को हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 12480 के सापेक्ष 9995 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को सामान्य बताया। पीईटी को नकलविहीन कराने के लिए जिले को 14 सेक्टरों में बांटा गया था। पीईटी के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ,मुस्लिम इंटर काॅलेज मऊ, सोपीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज मऊ सहित 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से तीन हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी, जिसमें 50 प्रतिशत वाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। पहली पाॅली में पंजीकृत 6240 के मुकाबले 4544 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाॅली में पंजीकृत पंजीकृत 6240 के मुकाबले 4572 अभ्यर्थी शामिल हुए। गत 25 अक्तूबर को हुई पहली पॉली की परीक्षा में पंजीकृत 6240 के मुकाबले 5002 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दूसरी पॉली की परीक्षा में पंजीकृत 6240 के मुकाबले 4993 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध मेें अभ्यर्थी संध्या तिवारी का कहना था कि प्रश्नपत्र में घुमावदार सवाल नहीं थे। पेपर अच्छा हुआ है। अभ्यर्थी मंजू सिंह का कहना था कि पेपर अच्छा गया है। कई सवाल थोड़े कठिन लगे, लेकिन बाकी पेपर ठीक था। अभ्यर्थी विवेक कुमार ने पेपर को मॉडरेट बताया हुए कहा कि प्रश्न न ज्यादा कठिन थे और न ही बहुत आसान। तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक रहा। अभ्यर्थी मयंक का कहना था कि परीक्षा के पेपर अच्छा गया है, अच्छा स्कोर आने की उम्मीद है।





डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
जिले में शुक्रवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन के संबंध में शासन की तरफ से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखते हुए पूरी परीक्षा प्रक्रिया नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पीईटी पंजीकृत उपस्थिति


पहली पाॅली 6240 4544


दूसरी पाॅली 6240 4572




25 अक्तूबर 2026 को हुई पीईटी में उपस्थिति


पीईटी पंजीकृत उपस्थिति


पहली पाॅली 6240 5002


दूसरी पाॅली 6240 4993
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed