{"_id":"6347118ecc295f3a6843d6f3","slug":"pet-exam-will-be-held-at-21-exam-centers-in-the-district-mau-news-vns678747715","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के संबंध में परीक्षा से जुड़े समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद के कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर 15 एवं 16 अक्तूबर को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 39840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल सात सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। साथ ही चार सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। इसके अलावा 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए। जिन परीक्षा केंद्रों पर 500 से अधिक परीक्षार्थी हैं वहां पर एक अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
जनपद में होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने एआरएम को उन सभी संबंधित जनपदों के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, जिन जनपदों से अधिक संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने जनपद के अंदर भी परीक्षा केंद्रों से संबंधित रूटों पर परीक्षा तिथि में अधिक वाहन चलाने के निर्देश एआरटीओ को दिए। जिससे अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के मानकों के अनुरूप सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को समस्त परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित एजेंसी को आयोग द्वारा निर्धारित समस्त सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करने को भी कहा। उन्होंने अधिक छात्र संख्या वाले परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त अधिकारियों के भी ड्यूटी लगाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट को दिए। इस दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या आने पर उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े समस्त लोगों को इसे गंभीरता से लेते हुए सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्तर पर कहीं से लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।