{"_id":"64133ff27c4807bc0b050f04","slug":"person-who-gave-sim-to-mukhtar-ansari-close-friend-was-arrested-from-jharkhand-2023-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: मुख्तार अंसारी के करीबी को सिम देने वाला झारखंड से गिरफ्तार, कई वारदात को दिया गया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: मुख्तार अंसारी के करीबी को सिम देने वाला झारखंड से गिरफ्तार, कई वारदात को दिया गया अंजाम
Thu, 16 Mar 2023 09:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 16 Mar 2023 09:42 PM IST
सार
मऊ पुलिस ने मंगलवार को एक लाख रुपये के इनामिया अपराधी के मुख्य सहयोगी को झारखंड प्रांत से उसके आवास से गिरफ्तार किया। थाना लाकर उसका संबंधित धाराओं में चालान किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मऊ पुलिस ने मंगलवार को एक लाख रुपये के इनामिया अपराधी के मुख्य सहयोगी को झारखंड प्रांत से उसके आवास से गिरफ्तार किया। थाना लाकर उसका संबंधित धाराओं में चालान किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार शिवरतन रजत निवासी बारीगोड़ा थाना सिंहभूमि जिला जमशेदपुर( झारखंड) अपने नाम का सिम निकालकर पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी अनुज कन्नौजिया को आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
सिम से मोबाइल बदल बदलकर अनुज कन्नौजिया क्षेत्र के लोगों से रंगदारी व अन्य आपराधकि घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस पूछताछ में उसने यह भी बताया कि एक मार्च को उसी के नाम से झारखंड प्रांत से जारी सिम के द्वारा हीरनपुर गांव निवासी भोलानाथ इंटर कालेज के विद्यालय प्रबंधक हंसनाथ यादव से एक लाख रुपया की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। मामले की जांच में पुलिस को सिम झारखंड का होने का पता चला। तभी से सिम के स्वामी व आरोपी शिवरतन रजत की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
तहकीकात में सामने आया कि सिम झारखंड निवासी शिवरतन के नाम से जारी किया गया है। जानकारी मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए झारखंड प्रांत में थाना एसआई कमला पटेल व अन्य पुलिस कर्मियों को भेज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।