फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Performance

मानदेय के लिए शिक्षा प्रेरकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 02 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Performance
कलेक्ट्रेट पर मानदेय की मांग को लेकर शुक्रवार को आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षा प्रेरकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



   शिक्षा प्रेरकों ने बताया कि बीते 17 माह को मानदेय उन्हें नहीं मिला है। इसके चलते उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। इस संबध में उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा। जिसपर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि 9 मार्च 2015 को जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी उनका प्रशिक्षण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शिक्षा प्रेेरकों की नियुक्ति 20 सिंतबर 2013 को हुई थी। आज तक शिक्षा प्रेरक 19 माह का कार्य करने के बावजूद उन्हें सिर्फ दो माह का मानदेय प्राप्त हुआ है। जिसके बाद सभी शिक्षा प्रेरक के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।


 उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए भी धन पड़ा है। लेकिन प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा। शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय को 17 माह का बकाया मानदेय दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।



 इस दौरान मुख्य रुप से मनोज यादव, सूर्यनाथ यादव, उमाशंकर पांडेय, शैलेन्द्र राय,मिथिलेश यादव, राजेन्द्र सिंह, रामभवन यादव, रविप्रकाश यादव, राजेश यादव, सत्येन्द्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed