फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People will teach a lesson to defectors: Shivpal Yadav

जनता दलबदलुओं को सबक सिखाएगी : शिवपाल यादव

Sat, 26 Aug 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
People will teach a lesson to defectors: Shivpal Yadav
मऊ / घोसी। घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को घोसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता इस बार दलबदलुओं को सबक सिखाएगी। कहा कि समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक वोटों के अंतर से चुनाव जीत रही है। इस दौरान उन्होंने सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर को लेकर कहा कि पहले उनकी बातों को आप लोगों ने सुना होगा। पहले वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को गुजरात भेज रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गोरखपुर भेज रहे थे। लेकिन अब, उन्हीं के साथ मिल गए। ऐसे में उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। घोसी उपचुनाव को लेकर कहा कि जनता समाजवादी पार्टी पर पूरी तरह से विश्वास कर रही है। यह चुनाव सपा जीतेगी। इस दौरान सपा छोड़ कर भाजपा में आए उमेश पांडेय के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जितने भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं, सभी दलबदलू हैं। अगर इन्हें इतना ही कष्ट था तो फिर सपा के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ा। जनता इन दलबलुओं को उपचुनाव में और आगे भी सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed