बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वजीर पट्टी गांव स्थित मठिया बाबा धाम पर मुंडन संस्कार करने गई महिलाओं के साथ मनबढ़ युवकों ने अभ्रदता की मना करने पर मारपीट किया। इस मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार की तहरीर पर सरायलंखसी पुलिस ने आठ नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मोहनसराय गांव निवासी पंकज सिंह ने बताया कि बुधवार को वजीर पट्टी गांव स्थित मठिया बाबा धाम पर बेटे कृष्णा सिंह और श्लोक सिंह का मुडन संस्कार था। जिनके लिए परिवार के अवधेश कुमार सिंह, राम सिंह, राणा सिंह रिश्तेदार और घर की महिलाएं एक गाड़ी में सवार होकर मठिया धाम पर गई हुई थीं। पूजापाठ और मुंडन संस्कार खत्म होने के बाद घर की औरतें नृत्य कर रही थी। इस दौरान वजीर पट्टी गांव निवासी सुंदर यादव, प्रदुम्मन यादव, किसन यादव, सतपाल यादव, विशाल यादव, रवि यादव, छिट्टू यादव, राहुल यादव सहित कुछ मनबढ लड़कों ने महिलाओं से अभ्रदता की। विरोध करने पर गालीगलौज कर लाठी डंडे से मारना शुरू किर दिया। जिसमें हमारी गाड़ी का शीशा टूट गया।वहीं मेरे पुत्र श्लोक सिंह, ड्राइवर इमरान, राणा सिंह और राहुल को चोटे आई हैं। इस संबंध में सरायलंखसी थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर सुंदर यादव, प्रदुम्मन यादव, किसन यादव, सतपाल यादव, विशाल यादव, रवि यादव, छिट्टू यादव, राहुल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।