फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People were seen painted in the colors of Holi, the festival of colors and fun.

Mau News: रंगों और मस्ती के त्योहार होली के रंगों में रंगे दिखे लोग

Tue, 03 Mar 2026 09:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
People were seen painted in the colors of Holi, the festival of colors and fun.
होली की पूर्व संध्या पर नगर के सहादतपुरा में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते युवक।संवाद
रंगों और मस्ती के त्योहार होली की पूर्व संध्या पर खुमारी लोगों के सिर चढ़कर दिखी। शहर और गांवों के चौराहों और नुक्कड़ों पर हुड़दंगियों की हुड़दंग जारी रही। बाजारों में जमकर खरीदारी की। क्या बूढ़े, क्या जवान सभी होली की मस्ती के रंगों में रंगे दिखे। बच्चों और किशोरों में तो होली का उत्साह कुछ ज्यादा ही देखा गया। फैक्ट्रियों में कर्मचारियों ने साथियों को रंगों और गुलाल से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली की तैयारी मंगलवार को पूरी कर ली गई। होली की पूर्व संध्या पर कपड़ों, रंगों और खाने पीने सहित तमाम सामानों की जमकर खरीदारी की। पूरे दिन शहर, बाजार, चट्टी चौराहों पर खासी चहल पहल रही। अधिकांश खाने पीने, कपड़ों, रंग गुलाल और किराना की दुकानों पर भीड़ देखी गई। जहां बच्चे, बुजुर्ग, जवान, महिलाएं सभी प्रकार के सामानों की खरीदारी करते देखे गए। सुगंधयुक्त गुलाल के खरीदारी करते दिखे। लूज अबीर, गुलाल तो बिक ही रहा था। लेकिन चमकदार और गहरे हरे पीले और नीले रंग के गुलाल के खरीदार ज्यादा ही थे। उधर घरों में गहिणियां तरह-तरह के मिष्ठान, पकवान और गुझिया, पापड़ बनाने में जुटी हुई थी। बच्चे सुबह से ही हमजोलियों के साथ गुलछर्रे उड़ाने में मशगुल रहे। शहर के चौराहों और नुक्कड़ों पर किशोरों, युवाओं को थिरकते हुए मस्ती कर रहे थे। दोस्त मित्र एक दूसरे के चेहरे पर रंग पोतते दिखे। शराब की बिक्री के प्रतिबंध के बाद भी नशे में मदहोश होली के फूहड़ गीत गाते हुए झूमते हुए एक दूसरे को रंग पोतते देखे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed