फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People suffering from scorching sun and heat

चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहाल रहे लोग

Sat, 01 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
People suffering from scorching sun and heat
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में चिलचिलाती धूप तथा उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को बेहाल कर दिया। वीकेंड लाकडाउन रहने से सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन बाहर से आने वाले लोगों का सवारी वाहन न मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम परिवर्तन होने से तापमान में कमी होने से राहत मिली थी। लेकिन शनिवार को तेज धूप से लोग परेशान रहे। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को सुबह से ही मौसम के मिजाज तल्ख नजर आए। चिलचिलाती धूप सुबह से ही शरीर में चुभने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होती रही। पंखे व कूलर तक गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम साबित हुए। सड़क पर राहगीरों का हाल बेहद बुरा रहा। कुछ दूर चलते ही पसीने में तरबतर होकर राहगीर छांव तलाशते नजर आए। तेज धूप से बचने के लिए लोग कपड़े से सिर व चेहरा ढके रहे।अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।सूरज ढलने के बाद तपिश से राहत मिल गई लेकिन उमस के तेवर बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed