फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   people shivering with icy wind

बर्फीली हवा से कंपकंपाए लोग

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
people shivering with icy wind
शनिवार की शाम ठंड के बीच नगर के हिंदी भवन के पास अलाव का सहारा लेते दुकानदार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम में एक बार फिर बदल गया। बर्फीली हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया। हालांकि हल्की धूप निकली। लेकिन लोगों को ठंड से खास राहत नहीं दिला सकी। उधर, बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है जबकि तिलहनी तथा दलहनी फसलों पर असर पड़ने से उनके नुकसान की चिंता किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। शनिवार को तड़के से ही बर्फीली हवा चलने से लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। सुबह सात बजे तक लोग ठंड से ठिठुरते रहे। जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह ठंड अधिक होने से लोग देर तक घरों में दुबके रहे। सुबह निकली धूप ने ठंड से खास राहत नहीं दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 57 प्रतिशत रही। जबकि 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम कठिन सिंह ने बताया कि बारिश होने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। वहीं पीछे की बोई गई तिलहनी तथा दलहनी फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है। किसानों को सतर्क रहने की जरुरत है। फसल में रोग का लक्षण दिखने पर कृषि विशेेषज्ञ की सलाह पर रसायनिक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए। पिपरीडीह : बारिश से क्षेत्र के बढुआगोदाम, कुशमौर, पहाड़पुर, पिपरीडीह, रैकवारेडीह सहित विभिन्न गांवों के ईंट भट्ठा संचालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। कच्ची ईंटों को खुले में सूखने के लिए रखा गया था। लाखों की संख्या में कच्ची ईंटें बारिश की भेंट चढ़ गई। बरसात से ईंट की पथाई का कार्य भी रुक गया है। जिससे ईंट कारोबारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed