फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People protested against the working of JE of the sub-centre

उपकेंद्र के जेई की कार्य प्रणाली के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
People protested against the working of JE of the sub-centre
कोपागंज टड़ियांव सबस्टेशन में तैनात जेई की मनमानी के चलते आये दिन ट्रांसफार्मर में फाल्ट के नाम पर जबरदस्त विद्युत् कटौती से कसबे के हकीमपुरा व वाजिदपुरा मोहल्ले में केवल 2 या 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।इससे आजिज आकर मोहल्ले के लोगों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बुधवार को प्रदर्शन किया। सभी ने जेई को हटवाने की आवाज बुलंद करते हुए चेताया कि अबिलम्ब विद्युत सप्लाई की बदहाल स्थिति नहीं सुधरी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

कसबे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में डांडी विद्युत् सबस्टेशन व टड़ियांव विद्युत् सबस्टेशन से बिजली सप्लाई होती है। डांडी विद्युत सबस्टेशन से क्षेत्र के देवकली विशुनपुर ,डांडी ,सहरोज रेवरीडीह लाडनपुर ,कोपा कोहना ,अल्लीपुर ,जयरामगढ़ आदि ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत् सप्लाई होती है। वहीं टड़ियांव विद्युत सबस्टेशन से क़स्बा सहित काछीकला टड़ियांव भदसा मानोपुर सोड़सर फैजुल्लाहपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई होती है।टड़ियांव विद्युत सबस्टेशन से विद्युत सप्लाई का आलम यह है कि सप्ताह में तीन दिन भी बिजली ठीक से नहीं मिल पाती है। वही मोहल्ला हक़ीमपुरा और वाजीदपुरा में 630 के वी ट्रांसफार्मर के बार बार खराब होने बिजली सप्लाई घंटो तक बाधित रहती है ।जिससे लोगो का इस भीषण ऊमस भरी गर्मी में जीवन दूभर हो गया है।इस भीषण विद्युत कटौती से आजिज आ लोगो ने विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए तथा स्थानीय जेई को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की शिकायत थी कि विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क करने पर उनका मोबाईल स्विच आफ मिल रहा है। प्रदर्शन करने वालों में डाक्टर बिरेंद्र गुप्ता उमेश जैसवाल दीपू ,दिलशाद ,अन्नान ,नंदलाल गुप्ता, सुग्रीव, गौरव अभिनव आदि सहित अनेकों लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed