फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   people jam the road

घायल युवक को ठेले पर रख लगाया जाम

Fri, 16 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 16 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
people jam the road
क्रिकेट विवाद में चार युवकों को पीटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घायल युवकों के गांव कोपाकोहना के ग्रामीणों ने मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक को ठेले पर रखकर थाने के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


 युवक मारपीट के दूसरे दिन भी पूरी तरह से होश में नहीं आया है। पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 जाम की सूचना पाकर मौके पर सीओ घोसी डा. अजय कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
बता दें कि दो दिन पूर्व कोपाकोहना गांव और वाजिदपुरा मोहल्ला के युवकों के बीच बापू इंटर कालेज के समीप खेल मैदान में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

मामला यहीं पर समाप्त नहीं हुआ। गुरुवार को कोपागंज के वाजिदपुरा मोहल्ले में कोपाकोहना गांव के चार युवक बाजार करने गए। उन्हें वहां देख बदले की भावना से विरोधी टीम के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आशीष, धर्मेंद्र, अभय, सोनू को गंभीर चोट आई। उन्हें कोपागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से आशीष नामक युवक को शुक्रवार को भी होश नहीं आया,


जबकि तीन को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। थाने में घायलों के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामले में महज एनसीआर दर्ज की।

एक तरफ कार्रवाई नहीं होने से दूसरी तरफ आशीष को दूसरे दिन भी पूरी तरह से होश में नहीं आने पर पीड़ित पक्ष के गांव के लोगों में बेहद नाराजगी है।

शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में कोपाकोहना गांव की महिलाएं एवं पुरुष थाने गए और आशीष को एक ठेले पर लादकर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने ठेले को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम साढ़े 11 बजे से लेकर लगभग एक बजे तक चला। सूचना पाकर मौके पर सीओ घोसी अजय कुमार पहुंचे।

 इस दौरान ग्रामीणों को समझा बुझाकर एवं आरोपियों के विरुद्ध संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण माने। पुलिस ने आशीष को गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुंचवाया।

 इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके सिंह का कहना है कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed