फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People immersed in the joy of colors, gulal and ruckus on Holi, Gujhiya added sweetness to relationships.

Mau News: होली पर रंग, गुलाल और हुड़दंग की मस्ती में डूबे लोग, गुझिया से रिश्तों में घुली मिठास

Fri, 06 Mar 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
People immersed in the joy of colors, gulal and ruckus on Holi, Gujhiya added sweetness to relationships.
होली पर नगर के गोला बाजार मोड़ पर  झूमते नाचते लोग।संवाद
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को होली धूमधाम से मनाई गई। सुबह दोपहर बाद तक होली का हुड़दंग चला। लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। सड़कों पर घूम रहीं युवाओं की टोलियां आने जाने वालों को भी रंगों से सराबोर कर रही थीं।
विज्ञापन

जगह-जगह लोग डीजे लगाकर नाचते गाते रहे। शाम पांच बजे से लोग एक-दूसरे के घर गए और अबीर लगाने के बाद एक-दूसरे को गले लगाया। होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही गुझिया व लजीज व्यंजनों और पकवानों का स्वाद लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, बाल निकेतन, सिंधी कालोनी, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म स्थान, इमिलिया, निजामुद्दीनपुरा, सहित विभिन्न मुहल्लों और स्थानों पर त्योहार का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को होली का पर्व परंपरागत रूप से उत्साह के साथ मनाया गया। युवा फिल्मी और फागुनी गीतों के धुुनों पर डांस कर रहे थे। रंग अबीर गुलाल के साथ कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई।

नगर के मुंशीपुरा ओवरब्रिज, सदर चौक, औरंगाबाद, मिर्जाहादीका पुरा आदि स्थानों पर हुड़दंगियों ने होली खेलते समय एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए।
नगर के राजा राम पुरा से होली खेलनेे वालों का जुलूूस निकला। इसमें शामिल लोग ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न मुहल्लों से होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सामूहिक होली खेली गई। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओमनाम ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed