फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People have problems due to non-running of government buses

सरकारी बस नहीं चलने से लोगों को दिक्कत

Tue, 10 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
People have problems due to non-running of government buses
रतनपुरा। क्षेत्र के सिधवल-खालिसपुर मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं रोडवेज द्वारा बस का संचालन नहीं किए जाने से उसे होने वाला फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं। भीमपुरा मार्ग पर रोडवेज बस का मात्र एक फेरा लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डग्गामार वाहन संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी मामले में पहल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 23 किमी पूरब स्थित रतनपुरा ब्लाक स्थित है। लगभग तीन वर्ष पूर्व परिवहन निगम की तरफ से रतनपुरा खालिसपुर पहसा मार्ग पर रोडवेज बस संचालित होती थी। क्षेत्र के खालिसपुर चट्टी कर रात को रुक जाती थी। जहां से फिर सुबह जिला मुख्यालय जाती थी जिससे लोगों को जिला मुख्यालय तहसील मुख्यालय आने जाने में आसानी रहती थी। लेकिन विभाग की तरफ से रोडवेज बस का संचालन बंद कर दिया गया। लेकिन रोडवेज बस संचालन के बंद होने के चलते क्षेत्र के लोगों को निजी सवारी वाहनों से यात्रा करना पड़ रहा है। निजी सवारी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।इस संबंध में मुस्तफाबाद क्षेत्र के छात्र आशीष सिंह का कहना था कि
विज्ञापन

रोडवेज बस का संचालन न होने से काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस का संचालन किया जाए। पीपरसाथ के अभिनव कुमार पांडेय का कहना था कि रोडवेज बस न चलने से समय से विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। डग्गामारवाहन चालक क्षमता से अधिक यात्री बैठाते हैं। किराया भी अधिक वसूलते हैं। समस्या का समाधान किया जाए। विलौवा के अनुज कुुमार का कहना था कि रोडवेज बस का संचालन न होने से निजी सवारी वाहन संचालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग जा रहा है। इसी क्रम में बहरामपुर के धीरेंद्र कुमार का कहना था कि परिवहन निगम के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए से सिधवल खालिसपुर मार्ग पर संचालित रोडवेज बस को घाटा दिखाकर बंद कर दिया गया, जबकि डग्गामार वाहन तथा निजी बस धड़ल्ले से चल रही है। भीमपुरा मार्ग पर रोडवेज बस का फेरा बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed